धनबाद(SINDRI):धनबाद नगर निगम द्वारा सिन्दरी गुरुद्वारे के समीप शहरपुरा से रांगामाटी, आई एम टाइप एफ .सी.आई.एल कॉलोनी एवं अन्य कई गांवों को जोड़ने वाली पीसीसी संपर्क सड़क पर सुरक्षा को लेकर सड़क का कार्य शुरू हो गया। कई बार इस सड़क की सुरक्षा को लेकर समाचार पत्रों में प्रमुखता से छापा गया था। पिछले कई वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीणों सहित दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।लगभग 400 फीट लंबी क्षतिग्रस्त जर्जर सड़क पर कई जगह 2 से 3 फूट गहरे गड्ढे एवं उपर से सड़क निचे से खोखला, राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, वहीं सड़क के एक तरफ गहरा तालाब है जो हर समय खतरे की घंटी बजाता रहता है। रात – के समय उक्त सड़क पर रोशनी का प्रबंध नहीं है। प्रतिदिन हजारों लोगों का इस मार्ग से गुजरना होता है। सूत्रों के अनुसार धनबाद नगर निगम द्वारा निविदा स्वीकृत उपरांत ज्योति कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क के एक तरफ – 300 फिट लंबी एवं 6 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार एवं तालाब की तरफ 400 फीट सीढ़ियों के निर्माण कार्य किया जाना है। जिसका शुभारंभ मंगलवार से किया गया है। जर्जर सड़क के निर्माण कार्य पर हो रहे विलंब से कार्य पर लोगों का भय बना रहता था। सड़क निर्माण को देख लोगों में उत्साह देखा गया।विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क की स्थिति एवं आवागमन को देखते हुए यथाशीघ्र सड़क निर्माण कार्य की जरूरत है, जिससे एक बड़ा हादसा होने से रोका जा सके।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

