धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में भाजपा की अतिआवश्यक बैठक, संजीव कुमार की जीत को लेकर रणनीति तेज…

धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में भाजपा की अतिआवश्यक बैठक, संजीव कुमार की जीत को लेकर रणनीति तेज…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बरटांड़ मंडल के अंतर्गत वार्ड संख्या 18 पांडरपाला कुम्हारटोली में आयोजित
अतिआवश्यक बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उपस्थित थे।बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वार्ड स्तर पे महिला, युवा सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। पंकज सिन्हा ने कहा कि, भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के आगे कोई प्रत्याशी नहीं। धनबाद की जनता अपना मन संजीव कुमार के पक्ष में बना लिया है।
मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, दिलीप पंडित, मनोज पंडित, भोला पंडित, कुलदीप प्रजापति, रंजय कुमार, बजरंगी पंडित सहित कई अन्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *