धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शहर में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने आज सुबह धनबाद के प्रसिद्ध रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव केंद्र या राज्य सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपने शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधि चुनने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आगामी 9 दिनों बाद धनबादवासी शहर के विकास के लिए मतदान करेंगे।
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने भी चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की बात कही। लोगों ने कहा कि वे पहले भी मेयर रह चुके हैं और उनके कार्यकाल को शहरवासियों ने देखा है। गोल्फ ग्राउंड के सौंदर्यीकरण, सड़क और लाइट की बेहतर व्यवस्था तथा विभिन्न समुदायों के लिए किए गए कार्यों की भी सराहना की गई। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लिए श्मशान के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का जिक्र किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

