धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र आज कतरास बाजार, छाता बाद में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपना समर्थन प्रकट किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी, धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शमशेर आलम एक कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता हैं, जो धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शहर में बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने आम जनता से अपील की कि आगामी नगर निगम चुनाव में शमशेर आलम को भारी मतों से विजयी बनाकर धनबाद के विकास को नई दिशा दें। जनसभा में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर और नारे लगाकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
अंत में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने सभी उपस्थित नेताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे धनबाद के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

