धनबाद नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी चन्द्र शेखर अग्रवाल को राकांपा (शरदचंद्र पवार) का बिना शर्त समर्थन- सुनील झा…

धनबाद नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी चन्द्र शेखर अग्रवाल को राकांपा (शरदचंद्र पवार) का बिना शर्त समर्थन- सुनील झा…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शरद पवार जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले जी और राष्ट्रीय महासचिव सह प्रशासन प्रभारी राजीव झा जी के निर्देश पर पुरे झारखंड में हो रहे निकाय चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवारों का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) समर्थन करती है खासकर धनबाद नगर निगम में झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाकपा-माले समर्थित प्रत्याशी चन्द्र शेखर अग्रवाल को अपना समर्थन करता है इसकी घोषणा पार्टी की नेशनल वर्किंग कमिटी (NWC) के सदस्य और झारखंड के केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्री कुमार ज्ञानेन्द्र उर्फ सुनील झा ने की, सुनील झा ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का एक अहम हिस्सा है और हमारे नेता मा. शरद पवार जी गठबंधन के सबसे मजबूत स्तम्भ, राज्य में मा. हेमन्त सोरेन जी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं अत: हम सभी उनके नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन कर रहे हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री मा. हेमन्त सोरेन जी के कुशल नेतृत्व में झारखंड का हर वर्ग तेजी से विकास की ओर अग्रसर है, यहां के मेयर पद के प्रत्याशी (पूर्व मेयर) चन्द्र शेखर अग्रवाल जी की पहचान धनबाद के विकास पुरूष के रूप में स्थापित है जब धनबाद नगर निगम में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो धनबाद का चहुंमुखी विकास होगा और धनबाद देश स्तर पर नये कीर्तिमान स्थापित करेगा अत: राकांपा (शरदचंद्र पवार) के केन्द्रीय नेतृत्व ने चन्द्र शेखर अग्रवाल को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *