
धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार ने आज नगर निगम क्षेत्र के चासनाला सहित विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके आगमन पर स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत कर उत्साहपूर्वक समर्थन जताया।
जनता को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने कहा,
“जनसेवा मेरा स्वभाव है और धनबाद की जनता ही मेरा परिवार है।”
उन्होंने कहा कि धनबाद के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत उन्होंने चासनाला स्थित कल्याणेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ की। इसके पश्चात घर-घर संपर्क कर नागरिकों से संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने देवतुल्य जनता से अपने पक्ष में बैलेट क्रमांक 27, चुनाव चिन्ह ‘हरी मिर्च’ पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की हार्दिक अपील की।
संजीव कुमार ने जनता के अपार सहयोग, समर्थन एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और साथ ही धनबाद के विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

