धनबाद नगर निगम चुनाव: निर्दलीय मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को मिल रहा हर वर्ग का अपार जनसमर्थन, जनसुविधाएँ चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर…

धनबाद नगर निगम चुनाव: निर्दलीय मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को मिल रहा हर वर्ग का अपार जनसमर्थन, जनसुविधाएँ चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह जी को समाज के हर वर्ग से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लगभग नौ वर्षों के अंतराल के बावजूद उनकी लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं देखी जा रही है। चुनाव की घोषणा के बाद पूरे नगर निगम क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

युवा, बुज़ुर्ग, महिलाएँ एवं मज़दूर वर्ग सहित समाज के सभी तबके प्रतिदिन अपने प्रिय जननेता माननीय संजीव सिंह जी से मिलकर खुलकर समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि संजीव सिंह जी जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी है।

पूर्व विधायक सह महापौर प्रत्याशी माननीय संजीव सिंह जी लगातार धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का सघन जनसंपर्क दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें नागरिकों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वहीं सुबह से ही उनके आवास पर आम लोगों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

चुनावी रणनीति को लेकर माननीय संजीव सिंह जी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य एजेंडा नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधाओं को सुदृढ़ करना और वर्षों से रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, नाली, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है, जिसका स्थायी और समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने यह भी कहा कि महापौर चुने जाने पर नगर निगम को जनता-केंद्रित संस्था बनाकर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। अधूरी योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है। इस दौरान माननीय संजीव सिंह जी लगातार आम जनता से संवाद कर उनका स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *