धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का बड़ा ऐलान…

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का बड़ा ऐलान…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एंव धनबाद जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में धनबाद नगर निगम एंव चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई।
धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय, भवन हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित एक प्रेस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से यह घोषणा की गई कि धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर उम्मीदवार शमशेर आलम को कांग्रेस अपना समर्थन देगी। और चिरकुंडा नगर परिषद मे अध्यक्ष पद में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुरली तुरी की पत्नी मालती देवी को कांग्रेस समर्थन देगी।

इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने महल वालो को नही नही महोल्ला से राजनीति शुरूआत करने वाले को अपना समर्थन दिया है। लोकसभा मे नेता प्रतीपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी ने जिलाध्यक्ष एंव पोलिटिकल आफेयर कमिटी PAC को यह ताकत दिया है जिसके तहत आज शमशेर आलम जैसे एक गरीब का बेटा जो ज़मीनी, संघर्षशील और जनता से जुड़े हुए नेता को समर्थन दिया है जिन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं—जैसे पेयजल, सफाई, सड़क, जलजमाव, बेरोजगारी एवं नगर निगम की अव्यवस्थाओं—को प्रमुखता से उठाया है। पार्टी को विश्वास है कि वे धनबाद की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस अनुशासित पार्टी है हमारे संगठन मे सभी दावेदार मजबुत थें पीएसी के निर्णय के बाद सभी ने अपनी दावेदारी वापस लिया है और पार्टी समर्थित शमशेर आलम को अपना समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा धनबाद की जनता भ्रष्टाचारीयो और बाहुबलीयों से तंग आ चुकी है। अब धनबाद मे महोल्ला की सरकार चलेगी।

इस घोषणा में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रमुख जिनमें प्रमुख रूप से—
कुमार गौरव, अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस
सीता राणा, अध्यक्ष, धनबाद जिला महिला कांग्रेस
आसिफ राजा, धनबाद जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग
राजू दास, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग
जहीर अंसारी, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग
प्रभात पुरुलिया, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ
प्रमोद सिंहा, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस सेवा दल
आदित्य आनंद, अध्यक्ष, धनबाद जिला युवा कांग्रेस
गोपाल कृष्ण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष धनबाद जिला एनएसयूआई
वीरेंद्र पासवान, प्रदेश सचिन असंगठित मजदूर कांग्रेस
नवनीत नीरज, उपाध्यक्ष धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी
शाहिद कमर, महासचिव धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी
इरफान चौधरी, उपाध्यक्ष धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी
बाबू अंसारी, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी
वीरेंद्र गुप्ता, महासचिव, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी
राजू नोनिया, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग
मुकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग
हलीम अंसारी, अनूप पांडे, अजीता चौहान सहित
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में शमशेर आलम को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए उनके पक्ष में एकजुट होकर चुनाव लड़ने एवं धनबाद नगर निगम में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया।

अंत में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर नगर निगम की विफलताओं को उजागर करेगी और धनबाद को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *