धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बजट सत्र के 23वें दिन धनबाद के आम लोगों के अहम जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाया.एवं प्रश्न किया तारांकित प्रश्न के तहत विधायक राज सिन्हा ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मौजा जमीन का सर्वे नहीं होने तथा खतियान अपलोड नहीं होने के कारण दाखिल- खारिज रसीद इत्यादि प्राप्त करने में आम लोगों को होने वाली कठिनाइयों को विधानसभा में रखा.साथ ही इसके कारण राज्य को राजस्व की भी क्षति होने के मामले को उठाया.
विधायक सिन्हा ने इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री से सवाल किया कि क्या यह बात सही है कि धनबाद जिला अंतर्गत अन्य क्षेत्रों का सर्वे हो चुका है जबकि धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मौजा का सर्वे नहीं होने के कारण रैयतों को अपने जमीन का मालिकाना हक आज तक प्राप्त नहीं हो पाया है ,और उन रैयतों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है?
उन्होंने सदन में प्रश्न किया कि, क्या सरकार धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मौजे का सर्वे कराकर, खतियान अपलोड करने ,पंजी-2 में प्रविष्ट करने ,दाखिल -खारिज (म्यूटेशन ),लगान रशीद इत्यादि तथा इन सभी कार्यों के लिए ऑनलाइन माध्यम से निष्पादन हेतु रैयतों को सुविधा दिलाने का विचार रखती है हां तो कब तक? और नहीं तो क्यों?
विधायक राज सिन्हा ने तारांकित प्रश्न के तहत ही झारखंड विधानसभा में प्रश्न किया कि, क्या राज्य में वर्ष 2018 से “THE JHARKHAND LAW OFFICER (engagement) rules 2018 लागू है? जिसके अंतर्गत राज्य के उच्च न्यायालय में विधि पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ताओं को लोक अभियोजक सहित कई अन्य पदों पर तथा राज्य के व्यवहार न्यायालयों में सरकारी वकील एवं अपर सरकारी वकीलों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई थी.
सिन्हा ने इन पदों पर नियुक्ति की एक वर्ष की काल अवधि समाप्त होने के बावजूद सरकार के द्वारा अब तक उक्त पदों पर नई नियुक्ति न कर पूर्व में नियुक्त अधिवक्ताओं विधि पदाधिकारी से ही उक्त कार्य का संचालन बिना किसी आदेश के कराए जाने का गंभीर मुद्दा उठाया एवं इसकी जांच कराई जाने की मांग की.
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में शून्य काल के तहत धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय जयंतीग्राम दामोदरपुर के चहारदिवारी निर्माण नहीं होने के कारण छात्रों एवं शिक्षकों को होने वाली समस्या का मुद्दा उठाया.श्री सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में चहारदिवारी नहीं होने से असामाजिक तत्वों द्वारा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के विरुद्ध कार्य किया जाता है और पूरे विद्यालय परिसर को गंदा कर दिया जाता है.उक्त विद्यालय में अविलंब चारदीवारी निर्माण कराए जाने की मांग की.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

