सिंदरी में इंदु देवी के पक्ष में जनसमपर्क अभियान…

सिंदरी में इंदु देवी के पक्ष में जनसमपर्क अभियान…

सिंदरी(SINDRI):धनबाद नगर निगम के निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी सह पूर्व मेयर इंदु देवी चुनाव मैदान में खड़ी है। उनके चुनाव प्रचार में उनकी बड़ी बेटी संध्या सिंह ने मंगलवार को सिंदरी के शहरपुरा बाजार समेत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन जन सम्पर्क अभियान चला कर मतदाताओं से अपनी मां मेयर प्रत्याशी इंदु देवी के पक्ष में मतदान करने की अपिल की। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान सिंदरी आंचल के वार्ड संख्या 53,54,55 अन्तर्गत आने वाले विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनसमपर्क अभियान चलाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा दरवाजा हरदम खुली रहती है और रहेगी जनता किसी भी समस्या को लेकर कभी भी पहुंच सकती है उनकी समस्याओं का निराकरण इंदु देवी जी करेगी। मौके पर उनके साथ राजू सिंह,एस पाठक के अलावा अनेकों लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *