धनबाद नगर निगम अन्तर्गत स्वच्छ पुजा पंडाल प्रतियोगिता का किया आयोजन…

धनबाद नगर निगम अन्तर्गत स्वच्छ पुजा पंडाल प्रतियोगिता का किया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम स्वच्छ पूजा पंडाल द्वारा सूचित किया जाता है कि पूजा एवं त्योहारो के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड पंडालों के ईद-गिर्द ठोस अपशिष्ट को बढ़ाना आम बात है। जिसको कम करने की उत्तरदायित्त आम नागरिकों का भी है। उक्त प्रयास में अगामी दुर्गा पूजा में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करनें हेतु स्वच्छ पुजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम अन्तर्गत पूजा पंडालों की स्वच्छता मूल्यांकन दिनांक 09.10.2024 से 12.10.2024 अक्टुबर 2024 के दौरान धनबाद नगर निगम द्वारा गठित टीम समिति नीचे दिए तालिका में अंकित मापदंडों के आधार पर आकलन करेगी..

मापदंड निम्नवत है

नॉन बायोडिग्रेडेवल कचरे का विस्तारण के लिए नगर निगम को सौपना..

प्रसाद वितरण हेतु कागज, पत्ता अथवा अन्य बायोडिग्रेडेवल सामग्री का प्रयोग..

पुजा पुडाल परिसर में सफाई हेतु सफाई मित्र की भागीदारी

पुजा पंडाल परिसर में गीला तथा सुखा कचरा को पृथक रखने हेतु प्रर्याप्त संख्या में हरे तथा नीले डस्टवीन एवं कुडे व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन..

नागरिको के लिए किये गये इनोवेटिव वर्क..

जुलूस के दौरान न्यूनतम प्लास्टिक अपशिष्ट उत्सर्जन..

चिन्हीत स्थान पर प्रतिमा का विसर्जन / विसर्जन घाट पर न्यूनतम अपशिष्ट उत्सर्जन..

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पाण्डेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *