सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निकाय चुनाव के तहत झामुमों समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में प्रचार- प्रसार के अंतिम दिन शनिवार को भव्य बाइक रैली निकाली गई। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए लोगों से मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रैली के दौरान श्री अग्रवाल के पुत्र क्षितिज अग्रवाल ने अपने पिता द्वारा पूर्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यदि जनता एक बार फिर उन्हें जनादेश देती है तो विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज किया जाएगा तथा हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

