धनबाद डीसी ऑफिस के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, फल विक्रेता को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला….

धनबाद डीसी ऑफिस के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, फल विक्रेता को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद उपायुक्त कार्यालय के निकट एक भीषण हादसा हुआ, जहाँ एक फल विक्रेता सुधीर यादव (40 वर्ष) को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि वहाँ मौजूद लोग सहम गए और मदद करने की बजाय दूर भागने लगे। सुधीर यादव के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए थे और वो दर्द से कराह रहे थे। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने बिना किसी देरी के घायल सुधीर यादव को अपनी निजी गाड़ी में उठाया और तत्काल धनबाद के SNMMCH पहुँचाया। इस नेक काम में गौतम कुमार मंडल का साथ उनके सहयोगी अपूर्वा विश्वास और लक्ष्मण कुमार ने भी दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *