धनबाद जेएमएम समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मंत्री हफीजुल हसन पहुँचे वासेपुर, कहा जनता काम के आधार पर देगी वोट…

धनबाद जेएमएम समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मंत्री हफीजुल हसन पहुँचे वासेपुर, कहा जनता काम के आधार पर देगी वोट…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में धनबाद पहुंचे। इस दौरान जेएमएम से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उनके साथ रहे।

मंत्री ने शहर के नया बाजार वासेपुर इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चंद्रशेखर अग्रवाल के लिए लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान वे उद्योगपति जावेद खान के आवास पर पहुंचे, जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई और मतदाताओं से जेएमएम समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि धनबाद की जनता पूर्व मेयर के रूप में चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा किए गए विकास कार्यों को देख रही है और उसी के आधार पर उन्हें दोबारा चुनने का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता भारी मतों से उन्हें जीत दिलाएगी।

विधायक मथुरा महतो ने कहा कि राज्य सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और नगर निगम में भी उसी सोच का प्रतिनिधित्व जरूरी है।

गौरतलब है कि धनबाद मेयर चुनाव में कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। ऐसे में बड़े नेताओं के दौरे चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *