धनबाद जिला परिषद की दुकानों की नीलामी, एक दुकान के लिए 5 लाख तक पहुंची बोली…

धनबाद जिला परिषद की दुकानों की नीलामी, एक दुकान के लिए 5 लाख तक पहुंची बोली…

धनबाद(DHANBAD): जिला परिषद द्वारा निरसा स्थित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न की गई। कुल 13 दुकानों के लिए खुले डाक के माध्यम से बोली लगाई गई, जिसमें अब तक 6 दुकानों का आवंटन कर दिया गया है, जबकि शेष दुकानों की प्रक्रिया जारी है।

जिला परिषद द्वारा इन दुकानों का आवंटन 11 माह के अस्थायी इकरारनामा के तहत किया जा रहा है। नीलामी में भाग लेने के लिए अधिकतम 1 लाख रुपये और न्यूनतम 5 हजार रुपये की सुरक्षित जमा राशि निर्धारित की गई थी। प्रत्येक दुकान का मासिक किराया 1000 रुपये तय किया गया है।

इस नीलामी में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। हर दुकान के लिए औसतन 2 से 3 आवेदन प्राप्त हुए। खास बात यह रही कि एक दुकान के लिए अधिकतम बोली करीब 5 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो इस प्रक्रिया में लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि पारदर्शी तरीके से नीलामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही सभी दुकानों का आवंटन कर दिया जाएगा।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि जिला परिषद कार्यालय और परिसर के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सभागार, कैंटीन, बाउंड्री वॉल और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *