धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन सिंदरी शाखा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन सिंदरी शाखा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

धनबाद (SINDRI):धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की सिंदरी शाखा का चुनाव शनिवार को ऑफिसर्स क्लब, सिंदरी में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

  • अध्यक्ष पद:
    हराधन महतो को 46 मत प्राप्त हुए, जबकि विजय कुमार को 13 मत मिले। हराधन महतो 33 मतों से विजयी घोषित किए गए।
  • सचिव पद:
    परितोष कुमार को 39 मत मिले, जबकि सैयद इजहार हुसैन को 20 मत प्राप्त हुए। परितोष कुमार 19 मतों से विजयी घोषित हुए।
  • कोषाध्यक्ष पद:
    विश्वनाथ महतो को 47 मत मिले, वहीं अश्विनी मंडल को 12 मत प्राप्त हुए। विश्वनाथ महतो 35 मतों से विजयी घोषित हुए।

चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की ओर से चुनाव अधिकारियों में भरत जी भगत, दिलीप विग, उत्तम कुमार, राजन, राजेश, जयन्तो और चिराग उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से चुनाव को संपन्न कराया।

इस चुनावी सभा में उपस्थित गणमान्य सदस्यों में शामिल रहे:
गुना राम गोस्वामी, जितेंद्र नाथ शर्खेल, अमित कुमार शर्मा, अमर नाथ विश्वकर्मा, भरत मंडल, सिबु देन, रघु कर्मकार, अजीत महतो, देव महतो, दुर्गा महतो, जितेंद्र गोराइ, संजय महतो, समलाल, हरदयाल सिंह, गौर महतो, राजू पॉल, प्रेम महतो, रामेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, करण रवानी, सोनू मंडल, अर्जुन टुडू, रोहित महतो, अमित मुखर्जी, अचिन्तो शर्खेल, बबलू महतो, लाल मोहन महतो, नैन्सी राजवीर, पंकज कुमार, विकास मंडल, प्रसन्तो मंडल, देबाशिष सरकार, अंजन दत्ता, गौतम मंडल, सुलोक सिन्हा, सुरेंद्र नाथ, रंजीत गोराइ, हरेंद्र नाथ सिन्हा, सईद बक्कार राजा, माणिक महतो, नागेश्वर सिंह, दिलीप महतो, अजय गोस्वामी, राकेश सिंह, शिवनाथ रवानी, विधान गोराइ, लालटू गोराइ, रूप लाल, विक्की कुमार सहित अन्य सदस्य।

एसोसिएशन का उद्देश्य:
नवनिर्वाचित टीम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों का बकाया राशि पार्टी/आयोजकों से दिलवाना है। इसके अतिरिक्त, संगठन को मजबूत बनाना, सदस्यों के हितों की रक्षा करना और पारदर्शी व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता में शामिल है।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *