टुंडी, (TUNDI)मंगल धाम गोविंदपुर मे आयोजित जिला स्तरीय गटका चैंपियन शिप मे टुंडी के पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल टुंडी के बच्चो ने परचम लहराया। विदित हो की एक वर्ष पूर्व से संचालित इस विद्यालय ने पढ़ाई के साथ साथ खेल मे भी टुंडी का नाम रोशन करना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को टुंडी विधायक सह स्कूल के संस्थापक चेयरमेन मथुरा प्रसाद महतो ने विद्यालय के सभी सफल खिलाडियों को विद्यालय जाकर सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल रिपु दमन और निदेशक प्रदीप कुमार महतो ने बच्चो के सफलता पर खेल शिक्षक सोमनाथ चौहान और बच्चो को शुभकामना दी है।
सफल बच्चे:
मन्नत निगर दो स्वर्णजुबेर अलाम एक स्वर्ण एक कांस्यमिठी पांडेय, आदर्श गुप्ता को रजतसत्यम साव, अर्णव गुप्ता, सुभान अंसारी, पीयूष कुमार गुप्ता को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। यह खेल इंटर स्कूल ,जिला स्तर का था जो मंगल धाम गोविंदपुर मे आयोजित था। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल पूरे जिला मे ओवर आल द्वितीय स्थान पर रहा।
NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

