
धनबाद/झारखंड: धनबाद जिला कांग्रेस सोशल मिडीया के तत्वावधान में आरा मोड. वासेपुर में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। जहां जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन वसीम अहमद सहित कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर जिलाध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत।

इस “वोट चोर -गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस कर रही हैं संघर्ष #फर्जी वोटरों से नहीं बचेगा लोकतंत्र! इससे पैदा होता है लूटतंत्र: संतोष सिंह*
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को यह संदेश देना था कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र की जड़ें हिलाने के लिए चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी जैसी साजिशें रची जा रही हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा भाजपा कि इस साजिश से हैं! चुनावों में फर्जी वोटर जोड़े जा रहे हैं। एक ही पते पर सैकड़ों नाम पंजीकृत हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी इस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ पूरे देश में जनांदोलन चला रहे हैं। हमारी भी यह जिम्मेदारी हैं कि हम इस सत्य को जनता तक पहुंचाएं और महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र की रक्षा करें।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमारे केंद्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के संविधान और लोकतंत्र कि रक्षा के लिए देश व्यापी जन आंदोलन जनता को जागरूक करने के लिए पूरे देश चला रहें हैं। जिसके तहत धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने यह संकल्प लिया है कि एक लाख लोगों से हस्ताक्षर कराकर
इस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। गांव -गांव, वार्ड -वार्ड, पंचायत और प्रखंड स्तर तक यह अभियान चलेगा। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना होगा। यह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि जनता के मताधिकार की लड़ाई है।
बतातें चलें कि कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग। फर्जी वोटरों की पहचान और निरस्तीकरण। “वोट चोरी” के खिलाफ जन -जागरूकता करना। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाना हैं।
मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश यादव, मनोज हाड़ी, नौशाद आलम, मो. मुर्तजा, अजमेरी खातुन, मो. जहीर, वसीम अहमद सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

