धनबाद जिला कांग्रेस ने केंदुआडीह राजपूत बस्ती से गैस रिसाव बंद करने की मांग…

धनबाद जिला कांग्रेस ने केंदुआडीह राजपूत बस्ती से गैस रिसाव बंद करने की मांग…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को पांच नंबर राजपूत बस्ती पहुंचे जहां जहरीली गैस रिसाव होने से दो महीला की मौत और दो दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल पीड़ित हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड गैस रिसाव पर काबु करें । यहां के लोग जान दे देगें मगर जमीन नही देगें। बीसीसीएल दहशत बनाकर खाली विस्थापित करना चाहती है। जनभावनाओं के साथ खिलवाड होगा तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिह स्थानीय ग्रामिणो से मिलकर यह आश्वस्थ किया है कि कांग्रेस पिडीत परिवार के साथ है। श्री सिंह ने कहा बीसीसीएल चाहेगी तो गैस निकाला जा सकता है मगर बीसीसीएल कोयला निकालना चाहती है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, शाहीद कमर, इरफान खान चौधरी, जय प्रकाश चौहान, आशिश सिंहा, अनू पासवान,सोनू रवानी, कामता चौहान, जावेद खान ,बिट्टु सिंह सहीत सैकडो लोग थें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *