धनबाद क्लब में रावण दहन के साथ पहली बार धुनुची नृत्य एवं सिंदूर खेला का आयोजन…

धनबाद क्लब में रावण दहन के साथ पहली बार धुनुची नृत्य एवं सिंदूर खेला का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद क्लब में विजयदशमी पर मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त आदित्य रंजन ने रावण दहन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बंगाली समुदाय के सदस्यों ने परंपरागत ढंग से धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला का आयोजन किया। महिलाओं ने लाल पाड़ सफेद साड़ी पहनकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग की लंबी आयु की मंगलकामना की, वहीं पुरुष पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और धोती में नजर आए।

क्लब सदस्या बरनाली मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष रावण दहन के साथ धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला से वातावरण और भी भव्य हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के वरण से की गई और इसके बाद पूरे उत्साह से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।धुनुची नृत्य में कलाकार इंद्रजीत चटर्जी, सुदीप्ता चटर्जी, संजय माजी, नबनीता शर्मा, जॉयिता धर, शमिता भट्टाचार्य और कुसुमिता भट्टाचार्य ने ढोल और पारंपरिक संगीत की थाप पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर क्लब के बरीय उपाध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका, सचिव अतुल डोकानिया, उपाध्यक्ष रूपेश बंसल, संयुक्त सचिव रवि भुवानिया और कोषाध्यक्ष विशाल कक्कड़ समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में ढाक की ताल, शंख और उलू ध्वनि से भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने इसे विजयदशमी और दुर्गा पूजा की यादगार संध्या बताया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *