
धनबाद(DHANBAD): एकल अभियान महिला इकाई की ओर से शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में दो दिवसीय ‘घनघोर के श्रृंगार’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए कपड़े, ज्वेलरी और फैशन से जुड़े कई स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं।
एकल अभियान की सदस्य चांदनी मित्तल ने बताया कि यह दो दिवसीय एक्जीबिशन सामाजिक उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी से जो भी आय होगी, उसे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में चिरकुंडा, कोलकाता, रायपुर, नागपुर, पुरुलिया और जमशेदपुर सहित कई शहरों से आए उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां हस्तनिर्मित कपड़े, फैब्रिक और आकर्षक ज्वेलरी की कई वैरायटी उपलब्ध है।
पुरुलिया से आई राधिका राजगढ़िया ने बताया कि उन्होंने कपड़ों और फैब्रिक से जुड़ा अपना स्टार्टअप शुरू किया है। इस स्टॉल में महिलाओं के लिए कई तरह के डिजाइनर कपड़े उपलब्ध हैं, जिन्हें उन्होंने खुद डिजाइन और तैयार किया है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

