धनबाद के SNMMCH अस्पताल में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई…

धनबाद के SNMMCH अस्पताल में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई…

धनबाद(DHANBAD): सोमवार की दोपहर पुरुष चिकित्सा वार्ड के बाहर अचानक ऑक्सीजन पाइप लीक हो जाने से गैस रिसाव होने लगा गैस रिसाव इतना तेज था की जोरदार आवाज की वजह से कुछ पल के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आवाज को सुनते ही मरीज, उनके परिजन और अस्पताल के कर्मचारी घबरा गए और वार्ड से बाहर भागने लगे हलांकी समय रहते टेक्निशियन द्वारा गैस रिसाव को बंद कर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया ।राहत की बात यह रही कि इस लीक से किसी भी मरीज या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अस्पताल में मौजूद लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी चिंता जाहिर की और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की।

NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *