धनबाद(DHANBAD):आतंकवाद के विरुद्ध भारत की कार्यवाही पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली यह नया भारत है” छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं”.भारत के बहन बेटियों का सिंदूर छिनने वालों को अपना खानदान खोना पड़ा है.यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना का बहन बेटियों के प्रति संवेदना का प्रतीक है .उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को जनता का भी पूरा समर्थन है .देश के आन- बान और शान के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा.विधायक सिन्हा ने भारत के सैन्य कार्रवाई के लिए तीनों सेनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को धनबाद की जनता की ओर से बधाई दी.
भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना का ऑपरेशन सिंदूर निर्णायक करवाई है.इससे देश के 140 करोड़ देशवासियों का मनोबल बढ़ा है.इसके लिए हम भारतीय सेना को सलाम करते हैं .देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व को संदेश देने का कार्य किया है.
जिला महामंत्री मानस प्रसून एवं धनेश्वर महतो ने कहा कि पहलगाम हमले में जान देने वाले देशवासियों का बदला मोदी जी ने आतंकियों के ठिकाने को ढेरकर महज 15 दिनों में ही ले लिया.भारत ने आतंक के अजगर का फन कुचल दिया.पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ जबरदस्त तरीके से है.पाकिस्तान के कई शहरों में ब्लैकआउट का नजारा है. पाकिस्तान देखता रह गया हिंदुस्तान ने बदला ले लिया .भारत के सभी नागरिक भारतीय सेना के साथ हैं.
जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने कहा कि, 2014 में देश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पाकिस्तान की हर आक्रामकता का जवाब देने का संकल्प और साहस दिखाया .उनके नेतृत्व में हमारी भारतीय सेना को पूरी स्वतंत्रता और समर्थन मिला था कि, वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सके.ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि है .देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वालों को मोदी ने बता दिया नया भारत घर में घुसता भी है और मारता भी है.
जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह अजय निषाद महेश पासवान एवं नरेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि ,कई कारणों से यह एक ऐतिहासिक क्षण है .प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र से अपना वादा पूरा किया. हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है. भारतीय सेवा का साहस हार भारतवासियों का विश्वास है .भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अद्भुत शौर्य ,वीरता और पराक्रम का परिचय देकर पहलगाम हमले का प्रतिशोध पूरा किया है.
भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि भारत ने साबित कर दिया कि जो भी भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा उसे करारा जवाब मिलेगा इससे सभी देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा हो गया है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

