धनबाद के स्टील गेट के पास बॉटल नेक की तरह अधूरे 500 फीट सड़क और ट्रैफिक जाम की समस्या को MLA राज ने विस बजट सत्र में उठाया…खदानों में असुरक्षित ब्लास्टिंग की जांच की मांग …

धनबाद के स्टील गेट के पास बॉटल नेक की तरह अधूरे 500 फीट सड़क और ट्रैफिक जाम की समस्या को MLA राज ने विस बजट सत्र में उठाया…खदानों में असुरक्षित ब्लास्टिंग की जांच की मांग …

रांची/धनबाद (RANCHI/DHANBAD): धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में कोयलांचल के सबसे बड़े मुद्दे खनन क्षेत्र* में हो रहे असुरक्षित ब्लास्टिंग एवं इससे ग्रामीण एवं मजदूरों के हो रहे हानि के मामले को सदन में जोरदार तरीके से उठाया. इसकी गंभीरता पूर्वक जांच करने की मांग की.

विधायक सिन्हा ने विधानसभा में मुखर होकर कहा कि विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट कर खनन कार्य चलते हैं.CCL एवं BCCL के आंकड़ों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि, इस पूरे प्रक्रिया में घोर धांधली हो रही है.. एवं अनियमितता बरती जा रही है .इस मामले में ग्रामीण एवं कोयला मजदूरों के बड़े पैमाने पे हो रहे शोषण की बात बताई एवं शोषण से उन्हें अविलंब निजात दिलाने की मांग की.इसके रोक की अविलंब मांग करते हुए विधानसभा सदस्यों की समिति बनाकर जहां-जहां भी इस प्रकार के खनन कार्य चल रहे हैं इसकी गंभीरता पूर्वक जांच कराये जाने की मांग की.एवं साथ ही अवैध ब्लास्टिंग से प्रभावितों को मुआवजा मिला कि नहीं इसकी विस्तृत जांच की बात श्री सिन्हा ने कही.इस जांच के लिए समिति बनाने की अविलंब मांग की.एवं सभी विस्थापित प्रभावितों को चिन्हित कर मुआवजा दिये जाने की माँग की.

साथ ही विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान स्टील गेट में हो रहे जानलेवा जाम की समस्या का अविलंब निराकरण किये जाने की माँग की. जाम को दूर करने के लिए वहां भी फौरन सड़क का चौड़ीकरण कर निर्माण किये जाने की मांग की.

इस संबंध में विधानसभा में धनबाद शहर के स्टील गेट के सामने 500 फीट रोड पर निर्माण को छोड़ दिए जाने की बात श्री सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि उक्त स्थल पर मुख्य सड़क बॉटल नेक की तरह हो गया है जिसके कारण धनबाद वासियों, राहगीरों को प्रतिदिन भयंकर जाम से होने वाली समस्या से गुजरना पड़ता है .एवं बचें हुए 500 फीट फोरलेन रोड का भी चौड़ीकरण अविलंब किये जाने की मांग की.

NEWS ANP के रांची से वी सिंह के साथ धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *