धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात…

धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुल्लु महतो ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड की कानून-व्यवस्था, विशेष रूप से नक्सल समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद महोदय ने झारखंड में हो रहे नक्सली हमलों पर चिंता जताते हुए इस दिशा में त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान सांसद महतो ने केंद्रीय मंत्री को धनबाद जिले के ऐतिहासिक राम राज्य मंदिर आने का भी निमंत्रण दिया। शाह ने आमंत्रण को ससम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही धनबाद आकर राम राज्य मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।

यह मुलाकात न केवल क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अहम मानी जा रही है, बल्कि यह आने वाले दिनों में झारखंड के लिए एक नई उम्मीद की किरण भी साबित हो सकती है।

NEWS ANP से गोविन्द मोदक की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *