धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी का सड़क हादसे में हुआ निधन…पत्रकारों ,समाजसेवियों और राजनीतिज्ञों ने जताता शोक..

धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी का सड़क हादसे में हुआ निधन…पत्रकारों ,समाजसेवियों और राजनीतिज्ञों ने जताता शोक..

धनबाद (DHANBAD) गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार अजय तिवारी की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कार्यालय से काम खत्म होने के बाद अपने निवास स्थान कोयलांचल सिटी जा रहे थे। इसी क्रम में हीरक रोड पर लेमन चिली रोस्टोरेंट के पास किसी जानवर के आ जाने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गये और फिर अचेत हो गये। जब उन्हें अस्पताल पहुंचा गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वो मूल रूप से गोमो के रहने वाले थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। धनबाद प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों ने अजय तिवारी के निधन पर शोक जताया और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है..वही धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा समेत कोयलांचल के सैकड़ों प्रबुद्धजनों , समाजसेवियों,और राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है..

पत्रकारों ने बताया कि वे बहुत ही सहृदय मिलनसार स्वभाव के थे और आम लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *