धनबाद के युवा व्यापारी व समाजसेवी संजीव सिंह आजसू में हुए शामिल, सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता…

धनबाद के युवा व्यापारी व समाजसेवी संजीव सिंह आजसू में हुए शामिल, सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता…

धनबाद(DHANBAD): सोमवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित आजसू पार्टी के मिलन समारोह में धनबाद के प्रख्यात युवा व्यापारी एवं समाजसेवी संजीव सिंह ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने उन्हें अपने हाथों से सदस्यता दिलाई और कहा कि संजीव सिंह जैसे ऊर्जावान और जनहित में कार्य करने वाले युवा के जुड़ने से पार्टी और संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजीव सिंह ने कहा कि वे हमेशा से समाज और आम जनता की सेवा में समर्पित रहे हैं और अब आजसू पार्टी के मंच से क्षेत्र के विकास व युवाओं की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के नेतृत्व में धनबाद और झारखंड के विकास की नई राह खुलेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में आये समर्थको ने ढोल नगाड़ों के साथ संजीव सिंह का स्वागत किया और भरोसा जताया कि उनके शामिल होने से धनबाद में आजसू की संगठनात्मक ताकत और अधिक बढ़ेगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *