
धनबाद(DHANBAD): धनबाद प्रखंड के नावाडीह में आज एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। श्रीराम कुंज मे मनोरमा बॉटिका अपार्टमेंट होते हुए शिव मंदिर तक डीएमएफटी फंड से बनने वाले 1400 फीट लंबे नाले का शिलान्यास धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया।
यह निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रुपये की लागत से संपन्न होगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करना है।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा:
“हमारा लक्ष्य धनबाद के हर क्षेत्र का समग्र विकास है। यह नाला निर्माण स्थानीय लोगों की एक लंबी मांग थी। इसके पूरा होने से बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या खत्म होगी और लोगों को स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण मिलेगा।”
धनबाद विधायक राज सिन्हा के पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर विधायक श्री सिन्हा का भब्य स्वागत किया एवं इस कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और हर्ष व्यक्त किया.
ज्ञातव्य हो कि, नावाडीह के श्री राम कुंज में स्थित मनोरमा वाटिका अपार्टमेंट में नाली की समस्या ने विकराल रूप ले लिया था इस अपार्टमेंट के निवासियों को जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था जिससे उनकी दैनिक जीवन शैली खासकर बरसात में बुरी तरह प्रभावित हो रही थी.पिछले कई वर्षों से अधिक समय से क्षेत्र के लोग मुख्य सड़क एवम नालियों का सही तरीके से निर्माण नहीं होने के कारण काफी परेशान थे.
विधायक सिन्हा ने कई बार इस स्थान का स्वयं द्वारा किया एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीयों सहित उप विकास आयुक्त आदि से समाधान हेतु मिले थे.
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरिता देवी, मुखिया तपन दत्ता, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, भाजपा नेता देवाराघव पाल, अशोक सिंह, सोनू सिंह, सय्यद फिरोज़, पषुपति नाथ दूबे, रामानंद झा, अमरेन्द्र झा, दिलीप यादव, डॉ. मनोज सिंह एवं सदानंद पाल समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जनसमुदाय ने इस कार्य के लिए विधायक श्री राज सिन्हा को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके विकासशील सोच की सराहना की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

