धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा जी ने धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह जी के सिंह मेंशन स्थित आवास पर पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मुँह मीठा कराकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि संजीव सिंह जी के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और शहर के सर्वांगीण विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा।
इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह जी, उमेश सिंह, शंभू सिंह, उमेश हेलीवाल, अमलेश सिंह, तमाल राय, मनोज मालाकार, टुन्नू यादव, लक्ष्मण मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

