धनबाद के गौरव कुमार ने बढ़ाया जिले का मान, सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर में हासिल की सफलता…

धनबाद के गौरव कुमार ने बढ़ाया जिले का मान, सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर में हासिल की सफलता…

धनबाद(DHANBAD): रेलवे हिल कॉलोनी निवासी गौरव कुमार ने सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कल SSC द्वारा जारी परिणाम में गौरव का चयन हुआ है।

गौरव के पिता हिमांशु पाठक, जो धनबाद नगर निगम के पूर्व पार्षद हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गौरव की यह सफलता परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

गौरव कुमार अब तक छह से अधिक सरकारी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं — जिनमें एयरफोर्स, रेलवे, CRPF SI जैसी प्रतिष्ठित सेवाएँ शामिल हैं। वर्तमान में वे धनबाद रेलवे में कार्यरत थे और अब सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग गौरव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *