धनबाद (DHANBAD): आज दिनांक 05/01/2025 को गोल्फ ग्राउंड , धनबाद में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया!
वरिष्ठ सदस्य संदीप कटेसरीया ने बताया की श्री श्याम भक्त मंडल, हिरापुर, धनबाद अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आगामी 7,8,व 9 जनवरी 2025 को स्थानीय गोल्फ़ ग्राउंड में प्रेरणादायक व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने जा रहा है!
इस अनुष्ठान में कृष्ण लिलाओं के साथ साथ आज के तनाव पुर्ण जीवन को सहज बनाने के आयाम पर चर्चा करने के लिए विश्वविख्यात अध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी पधार रहीं हैं!
मुख्य बातें :
इस तीन दिवसीय आयोजन में पंडाल के तौर पर विशाल जरमन हैंगर का निर्माण किया जा रहा है! जिसमें तकरीबन 8 से 10 हजार भक्तों के बैठने की समुचित वयवस्था होगी!पंडाल में बैठने के लिए किसी भी प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं है! पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर सभी भक्तों के बैठने की व्यवस्था होगी..
कलकत्ता के कारीगरों द्वारा भव्य दरबार का विगत एक महीने से निर्माण किया जा रहा है! बांस के टूकडों से सुंदर नयनाभिराम दरबार व मंच का निर्माण हो रहा है!
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रशासनिक सहयोग, अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा सहयोग, निगम पदाधिकारीययों द्वारा सहयोग मिलने का आश्वाशन मिला है..
जया किशोरी जी द्वारा नानी बाई का मायरा पृष्ठभूमि पर कृष्ण लिलाओं का वर्णन किया जायेगा! साथ ही साथ उनके द्वारा मिठे मिठे भजनों से ठाकुर की स्तुति की जायेगी! कथा प्रतिदिन 3 से 7 बजे तक होगी..
इसके अलावा मंडल द्वारा 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बाबा के ज्योति रुप का पूजन किया जायेगा जिसमें कोलकाता से प्रसिद्ध भजन गायक रवि बेरीवाल जी अपने भावपूर्ण भजनों से भक्तों संग श्याम बाबा को रिझायेंगे! तत्पश्चात कृतन में पधारे सभी श्याम प्रेमी ज्योति पूजन के दौरान बाबा को विभन्न प्रकार के भोग लगायेंगे..
इस कार्यक्रम के लिए फूलों के श्रृंगार के लिए बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है!
इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए शहर भर में होर्डिंग लगाये जा चूके हैं!
धनबाद के विधुत सजावटकर्ताओं द्वारा विद्युत सज्जा की जायेगी!
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तथा सुचारू व्यवस्था स्थापित करने के लिए श्याम मंडल के सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं!
कार्यक्रम की सफलता के लिए इस मंडल के अध्यक्ष रितेश शर्मा, उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल , मिठू सरिया सचिव मनोज खेमका, सह सचिव मोहित अग्रवाल, राघव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आषीश जींदल , अजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल तथा नन्द लाल अग्रवाल, चेतन गोयनका , विनय रिटोलिया, मोनु साव , बाबु जिंदल , आशीष केजरीवाल, विजय अग्रवाल , संजय सरावगी, मुन्ना कर्ण सुभाष सिंह चौधरी, देवेन तिवारी, विरेन्द्र भगत, रुपेश मनकसीया, शंटी जिंदल, पुरुषोत्तम रंजन, प्रदीप देवरालिया तथा श्याम मंडल के सभी सदस्य अपनी अथाह मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं..
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

