
धनबाद(DHANBAD): 17 मार्च 2026 कोयला भवन, धनबाद स्थित निदेशक (कार्मिक/HR) के कार्यालय में ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एण्ड ऑफिसियल एसोसिएशन (AIDEOA), BCCL के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण एजेंडा आधारित बैठक आयोजित की गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन द्वारा पूर्व में प्रस्तुत एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान AIDEOA द्वारा प्रस्तुत प्रमुख एजेंडा बिंदुओं में नियमित कैलेंडर मीटिंग की व्यवस्था, माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के लिए उपयुक्त आवास, रिक्त पदों की पूर्ति हेतु नई वैकेंसी, पदोन्नति के कट-ऑफ डेट में संशोधन तथा समयबद्ध पदोन्नति नीति लागू करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।
निदेशक (HR) ने माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की वर्तमान कमी को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर आंतरिक वैकेंसी (Internal Vacancy) जारी कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेश एक्सटर्नल वैकेंसी (Fresh External Vacancy) की प्रक्रिया प्रगति पर है और इसका नोटिफिकेशन शीघ्र जारी किया जाएगा, जिससे स्टाफ की कमी को स्थायी रूप से दूर किया जा सके।
मुनीडीह कोलियरी में हाल ही में पदस्थापित नए माइनिंग स्टाफ के आवास संबंधी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए निदेशक (HR) ने संबंधित एरिया के HR मैनेजर को निर्देश दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य एवं रहने का वातावरण मिल सके।
रेस्क्यू व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निदेशक (HR) ने रेस्क्यू ब्रिगेड को उन्नत सुविधाएं एवं उच्च स्तर के संसाधन उपलब्ध कराने पर बल दिया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में कंपनी की वर्तमान परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें निदेशक (HR) ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन (Quality Production) बढ़ाने हेतु AIDEOA से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस पर AIDEOA के महामंत्री ने आश्वासन दिया कि संगठन BCCL के समग्र विकास, उत्पादन वृद्धि एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हर कदम पर प्रबंधन के साथ सहयोग करेगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रबंधन की तरफ से निदेशक मानव संसाधन श्री मुरली कृष्ण रमैया, कल्याण भवन महाप्रबंधक अनूप राय ,महाप्रबंधक औद्योगिक एवं संबंध सुरेंद्र भूषण ,वरीय प्रबंधक मानव संसाधन मनीष कुमार एवं संगठन की तरफ से ,राष्ट्रीय महामंत्री आर के तिवारी , दीपक कुमार सिंह , वाई. के. सिंह, विजय यादव उमाकांत राय ,शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिंहा, चंदन सिंह ,मिहिर कुमार रजवार ,दीपक कुमार गोराई ,साजन महतो ,बालेश्वर पंडित ,अमित नारायण ,अमित कुमार सिंह ,अमित झा ,रवि ओमकार संजय सिंह ,अरविंद कुमार सिंह जैनंदन पासवान ,अरुण कुमार दुबे ,नवल किशोर महतो बीगू साव , ज्ञानेंद्र कुमार ,कमलेश रजक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अंततः यह बैठक माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ से जुड़े मुद्दों के समाधान, मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण, उत्पादन वृद्धि, सुरक्षा एवं संगठन-प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

