धनबाद की 8 लेन सड़क पर बार-बार बन रहे गड्ढे, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी…

धनबाद की 8 लेन सड़क पर बार-बार बन रहे गड्ढे, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड की पहली 8 लेन सड़क पर इन दिनों गड्ढों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में झारखंड मोड़ के पास सर्विस लेन में बने गड्ढे को रोड मेंटेनेंस विभाग द्वारा भर दिया गया था, लेकिन मरम्मत के कुछ ही समय बाद कुर्मीडीह मोड़ के पास फिर से सर्विस लेन में गड्ढा बन गया है।

जानकारी के अनुसार यह गड्ढा सड़क के नीचे गुजर रही पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण बना है। पाइपलाइन से पानी रिसने के चलते सड़क को काटकर मरम्मत का काम किया जा रहा है। हालांकि, इस वजह से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क में बार-बार इस तरह की समस्याएं सामने आना निर्माण कार्य और योजना पर सवाल खड़े करता है। बाइक चालक सुमित रंजन ने बताया कि पहले बने गड्ढे को गिट्टी डालकर समतल किया गया, लेकिन उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल है और अब फिर नया गड्ढा बन गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *