धनबाद (DHANBAD): झारखंड में धनबाद जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए भी मतों की गिनती चल रही। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में धनबाद जिले की 6 सीटों में से चार धनबाद, सिंदरी, निरसा और बाघमारा पर बीजेपी का कब्जा था, जबकि एक सीट टुंडी पर जेएमएम और एक सीट झरिया कांग्रेस के खाते में गई थी।
धनबाद की छह सीटों में 3 पर एनडीए, तो 3 पर इंडिया गठबंधन की जीत
धनबाद जिले के छह विधानसभा सीट में तीन पर भाजपा की जीत जबकि तीन पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। यहां भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। भाजपा के धनबाद से राज सिन्हा , झरिया से रागिनी सिंह, जबकि बाघमारा से शत्रुघ्न महतो ने जीत हासिल की, जबकि सिंदरी से भाकपा माले के चंद्रदेव महतो, निरसा से माले के अरूप चटर्जी, और टुंडी से जेएमएम के मथुरा महतो ने जीत हासिल की। आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

