धनबाद की पहली मेयर रही इंदु सिंह फिर उतरेगी धनबाद मेयर चुनाव संग्राम में.. बहु आसनी सिंह के साथ इंदु सिंह ने की प्रेस वार्ता…

धनबाद की पहली मेयर रही इंदु सिंह फिर उतरेगी धनबाद मेयर चुनाव संग्राम में.. बहु आसनी सिंह के साथ इंदु सिंह ने की प्रेस वार्ता…

धनबाद(DHANBAD): पूर्व मेयर इंदु सिंह इस बार मेयर चुनाव में भाग लेंगी। इंदु सिंह ने यह घोषणा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी मेयर रह चुकी हैं और इस बार भी चुनाव लड़कर जनता की सेवा करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी बहु एवं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने बताया कि इंदु सिंह धनबाद की पहली मेयर रह चुकी हैं, इसलिए इस बार उनकी दावेदारी स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 55 वार्डों से इंदु सिंह को समर्थन मिल रहा है और जनता की इच्छा पर ही उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का भी पूरा समर्थन उन्हें प्राप्त है।

ध्यान रहे कि इंदु सिंह 2010 में हुए पहले नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर निर्वाचित हुई थीं, जो उस समय सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित था। इस बार मेयर सीट अनारक्षित (जनरल) है, जिससे धनबाद नगर निगम का मेयर पद एक प्रमुख राजनीतिक मुकाबले का केंद्र बन गया है।

धनबाद की राजनीति के कई दिग्गज अगले 10-15 दिनों में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित होंगे। दो चुनावों के बाद पहली बार मेयर सीट अनारक्षित की गई है, जिससे इस चुनाव की तस्वीर स्पष्ट होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *