धनबाद का मेयर पद हो सकता सामान्य, रांची और देवघर में क्या?

धनबाद का मेयर पद हो सकता सामान्य, रांची और देवघर में क्या?

धनबाद(DHANBAD): झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धनबाद, देवघर, चास, मेदिनीनगर और मानगो नगर निगम का मेयर पद सामान्य होगा। रांची नगर निगम और आदित्यपुर नगर निगम का मेयर पद एसटी के लिए आरक्षित रहेगा।

झारखंड सरकार ने झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं स्थापना नियमावली 2012 में संशोधन किया है। इसके तहत अब जनसंख्या के आधार पर मेयर और उपमेयर पद का आरक्षण तय किया जाएगा। इसकी जल्द ही आधिकारिक घोषणा होगी। राज्य में कुल 48 नगर निकाय हैं। इनमें नौ नगर निगम हैं।

राज्य में धनबाद, रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर, मेदिनीनगर, चास, देवघर और मानगो नगर निगम हैं। धनबाद नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित रखा गया है। गिरिडीह नगर निगम का मेयर पद एससी और हजारीबाग नगर निगम का मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है।

कैबिनेट ने बुधवार को नगर विकास विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। अगले महीने तक नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य के कुल नौ नगर निगमों में चार आरक्षित होंगे — एक एसटी, एक एससी, एक ओबीसी और एक महिला के लिए।

राज्य में 27 नगर परिषद हैं, जिनमें सात का पद आरक्षित होगा। वहीं, 16 नगर पंचायतों में से एक पद आरक्षित किया गया है।महिला के लिए आरक्षण 50% होगा। नगर निकायों में मेयर, उपमेयर, परिषद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के पदों का आरक्षण अलग-अलग किया जाएगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *