धनबाद का बाघमारा बना रणक्षेत्र.. कोल आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर झामुमो और आजसू समर्थक भिड़े…

धनबाद का बाघमारा बना रणक्षेत्र.. कोल आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर झामुमो और आजसू समर्थक भिड़े…

बाघमारा(BAGHMARA): बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत खरखरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग परियोजना में वर्चस्व को लेकर गुरुवार को झामुमो समर्थक तथा आजसू समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया..

इस दौरान गोली व बम के धमाके से पूरा इलाका दहन उठा। जमकर पत्थर चले। पथराव में बाघमारा पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनके सिर पर चोट लगी है। उपद्रवियों ने लगभग दो दर्जन दो पहिया वाहनों में आग लगा दी..

खरखरी स्थित आजसू कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटनास्थल मधुबन थाना के अंर्तगत आता है। सूचना पाकर ग्रामीण एसपी कुलदीप चौधरी के अलावा मधुबन, सोनारडीह, कतरास, धर्माबांध, खरखरी, कपुरिया, धनबाद,धनसार सहित जिला बल व अन्य थाने की पुलिस और धनबाद जिला सभी डीएसपी तथा धनबाद एसएसपी HP जनार्दनन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया..

पुलिस घटनास्थल सहित आसपास इलाकों में कैंप किए हुए हैं। सिनीडीह नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी एसडीपीओ पीके सिंह को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है..

जानिए क्या है पूरा मामला

बीसीसीएल के बंद पड़े खरखरी कोलियरी में कोयला खनन का जिम्मा हिल टाप आउटसोर्सिंग कंपनी को मिला है। इसी आउटसोर्सिंग में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर झामुमो नेता कारू यादव समर्थक तथा आजसू नेता रामाशंकर तिवारी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने आजसू कार्यालय में आग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ पीके सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपद्रवियों को गिरफ्तार करने खरखरी तालाब के समीप स्थित कारू यादव के मार्केट पहुंची। झामुमो नेता कारू को हिरासत में लेने के दौरान उपद्रवोयों ने पुलिस पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए। सिर पर पत्थर लगने से एसडीपीओ पीके सिंह जख्मी हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस उपद्रवियों को पकड़ने के लिए अभी भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इधर घायल डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह से मिलने अशर्फी अस्पताल आईजी ,डीआईजी समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे है..

NEWS ANP के लिए बाघमारा से सतेंद्र तिवारी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *