धनबाद और बोकारो में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना हेतु सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा आग्रह पत्र…

धनबाद और बोकारो में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना हेतु सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा आग्रह पत्र…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट किया। इस अवसर पर ढुलू महतो ने धनबाद एवं बोकारो जिलों की औद्योगिक क्षमता को रेखांकित करते हुए, इन क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण हेतु एक सविनय आग्रह पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपा।

ढुलू महतो ने बताया कि धनबाद और बोकारो झारखंड के दो प्रमुख औद्योगिक जिले हैं, जहाँ कोयला, लौह अयस्क जैसे खनिज संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है। इन जिलों में रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग की सशक्त कनेक्टिविटी के साथ-साथ बेहतर भौगोलिक स्थिति इन्हें औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त बनाती है।

उन्होंने आगे कहा की, धनबाद, कोल कैपिटल ऑफ इंडिया और बोकारो, स्टील सिटी के नाम से देशभर में पहचान रखते हैं। लेकिन आज भी इन क्षेत्रों की औद्योगिक संभावनाओं का पूर्ण दोहन नहीं हो पाया है। यदि केंद्र सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जाती है, तो इससे न केवल उद्योगों को गति मिलेगी, बल्कि हज़ारों युवाओं को रोजगार, नए निवेश, और समग्र क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।

ढुलू महतो ने आशा व्यक्त किया कि केंद्र सरकार इस जनहितकारी प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेगा, जिससे झारखंड की औद्योगिक तस्वीर बदल सकेगी और देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *