धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो सेवा की दिशा में बड़ा कदम, CMP के लिए टेंडर जारी…

धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो सेवा की दिशा में बड़ा कदम, CMP के लिए टेंडर जारी…

धनबाद(DHANBAD): शहर के ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सिटी कनेक्टिविटी के लिए नगर निगम अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार करने जा रहा है। इसके लिए कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार किया जाएगा, जिसमें सड़क व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, फुटपाथ, पार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल, साइकिल ट्रैक और ट्रांजिट नेटवर्क का विस्तृत रोडमैप शामिल होगा।

नगर निगम और जुडको लिमिटेड ने धनबाद और जमशेदपुर के लिए टेंडर जारी किया है। चयनित कंसल्टेंट को दोनों शहरों का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर छह माह के भीतर जुडको को सौंपना होगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

कंसल्टेंट की नियुक्ति के बाद योजना को स्थानीय निकाय, ट्रांसपोर्ट विभाग, पुलिस, व्यापार मंडल और नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद ही धनबाद में अगले 25 साल के लिए सड़क और ट्रैफिक विकास की दिशा तय होगी।

साथ ही, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो सेवा शुरू करने की पहल का निर्देश दिया है। इस दिशा में CMP तैयार किया जा रहा है और जुडको को परियोजना का नोडल एजेंसी बनाया गया है। इच्छुक एजेंसियां 7 अक्टूबर तक टेंडर जमा कर सकती हैं, जबकि 8 अक्टूबर को तकनीकी प्रस्ताव खोले जाएंगे।

यह योजना धनबाद शहर की भविष्य की यातायात व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *