धनबाद(DHANBAD): उत्पाद विभाग धनबाद अवैध देसी विदेशी शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में आज तड़के उत्पाद विभाग की टीम ने बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा बस्ती, बांधटांड़ कुसुमाटांड में छापामारी कर अवैध चुलाई शराब भट्टी ध्वस्त किया. यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चली.
बता दें कि नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर उपायुक्त धनबाद के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद धनबाद के निर्देश पर लगातार छापामारी अभियान चलायी जा रही है.हाल ही में पिछले दिनों जगनकोचा में अवैध शराब अड्डा पर छापेमारी कर 400 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया जबकि 1000 केजी जावा महुआ विनष्ट किया गया. इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

