धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 30.03.2026 को दोपहर 01:30 बजे आईएसएम पोस्ट ऑफिस, धनबाद को नेक्स्ट जनरेशन पोस्ट ऑफिस के रूप में परिवर्तित किए जाने के उपलक्ष्य में एक औपचारिक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, निदेशक, आईआईटी (आईएसएम), धनबाद ने रिबन काटकर अपने करकमलों द्वारा उद्घाटन किया।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रोफेसर धीरज कुमार, उपनिदेशक, आईआईटी (आईएसएम), धनबाद; अमित राज दीक्षित, दुष्यंत शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से वरीय डाक अधीक्षक, धनबाद मंडल, रूपक कुमार सिन्हा; उप डाक अधीक्षक, कुमार अनूप; सहायक डाक अधीक्षक, रितेश कुमार सिन्हा; अनूप कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, माधव कुमार सिंह तथा आईएसएम के उप डाकपाल जूही नूपुर, खुशबू झा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को डाकघर को एक न्यू लुक देकर उनसे जोड़ने की कोशिश करना और डाकघर के आधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराना है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

