
धनबाद(DHANBAD):आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में “सतत खनन हेतु विद्युत सुरक्षा एवं एहतियाती अनुरक्षण” विषय पर एक कार्यकारी विकास कार्यक्रम (EDP) की शुरुआत सोमवार को हुई। 4 अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें खनन क्षेत्र की सुरक्षा, सतत विकास और बिजली से जुड़ी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
वही आईआईटी-आईएसएम के निदेशक डॉ. शिवकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के कई प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों विशेषकर विभिन्न राज्यों के आईआईटी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

