धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त…

धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त…

Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj 2025 Date: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है. दिवाली के साथ ही कई त्योहार मनाए जाते हैं. दिवाली पर धनतेरस, भैया दूज, छठ पूजा मनाई जाती है. इस साल दिवाली अक्टूबर में पड़ रही है लेकिन इसकी तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, दिवाली और साथ ही सभी बड़े त्योहार कब पड़ रहे हैं आपको इस खबर में बताएंगे. चलिए जानते हैं कि, दिवाली, धनतेरस, भैया दूज, छठ पूजा किस-किस तारीख को है.

धनतेरस 2025 तारीख

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा को समर्पित होता है. इस साल यह तिथि 18 अक्टूबर को है. धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन सोना-चांदी, वाहन, मकान आदि खरीदना शुभ माना जाता है.

दिवाली 2025 तारीख (Diwali 2025 Date)

दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है. इस बार पंचांग के मुताबिक, यह तारीख 20 अक्टूबर को पड़ रही है. पंचांग के अनुसार, दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

भाई दूज 2025 तारीख (Bhai Dooj 2025 Date)

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है. भाई दूज पर बहन भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. भाई दूज का पर्व पंचांग के अनुसार, 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *