धनबाद(NIRSA): धनतेरस को लेकर कोयलांचल की बाजार सज चुका है निरसा चिरकुंडा,कुमारधुबी बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है।एक से बढ़कर एक पारंपरिक सामान से लेकर अत्याधुनिक सामान, ग्राहकों को लुभा रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर सोना चांदी के आभूषण, टीवी,फ्रिज,वाशिंग मशीन, ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।इन सब के बीच कुछ ऐसे भी सामान हैं जो पारंपरिक रूप से धनतेरस के मौके पर खरीदे जाते हैं उसे भी व्यवसायी बाजार में लेकर आए हैं,एक ओर नारियल के झाड़ू,पीतल, तांबे एव स्टील की बर्तन, सजावट की सामान गौरतलब है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा रही है, जिसे लोग लक्ष्मी का रूप में मानते हैं।दुकानदारों का यह भी मानना हैं जीएसटी घटने से सभी समानों की कीमतें कम हुई हैं जिसके कारण ग्राहक जम कर खरीदारी कर रहे हैं, जीएसटी घटने से ग्राहकों को सीधा फायदा हो रहा है।
NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

