सिंदरी(SINDRI): सिंदरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब गश्ती के दौरान दो मोटरसाइकिल चोरों को रंगे हाथ पकड़ा।
रविवार सुबह लगभग 2.30 बजे सिंदरी थाने के एस आई मुकेश हेंब्रम के नेतृत्व में गश्ती दल ने मनोहरटांड़ सिंह बस्ती में बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को पकड़ा। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे लेकिन गश्ती दल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा जांच करने पर एस आई विनोद टोप्पो ने पाया की मोटरसाइकिल चोरी की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि राणा ( 25 वर्ष) पिता नामराज राणा ,पता आर एम फोर और रेनबो क्लब के पास क्रेशर ,बस्ती रांगामाटी, थाना बलियापुर , जिला-धनबाद तथा सुजीत तिवारी उम्र करीब (21 वर्ष), पिता नवीन तिवारी पता आरएमएल 2- 52 रांगामाटी, थाना -बलियापुर ,जिला- धनबाद के रूप में हुई है। सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद जेल में भेज दिया गया है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

