धनबाद(NIRSA): बीती रात्रि चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सोनारडांगाल मोड़ के समीप मामूली बात को लेकर उठा विवाद विकराल रूप ले लिया जिसके बाद सोनारडंगाल का पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसके बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बाकी दो को आंशिक चोटें लगी है ..
घटना की खबर पाकर चिरकुंडा और आस पास के अंचल की पुलिस भी मौके पर पहुंच दबिश बनाने का काम किया लेकिन आरोपी युवक मौके पर से भागने में सफल रहे ।इधर घटना के दूसरे दिन एक पक्ष के लोग प्रदीप अग्रवाल,संदीप अग्रवाल और कृष्ण लाल रुंगटा के नेतृत्व में चिरकुंडा थाना पहुंच प्रभारी रामजी राय से मिलकर आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी का मांग किया साथ ही क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोग लगाने की बात कही ।इधर चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर दोषी बक्शे नहीं जायेंगे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे ..
इधर मीडिया से बातचीत में समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे कृष्ण लाल रुंगटा ने बताया कि कल की घटना के बाद समाज के बीच उबाल है घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है ,मारपीट की घटना में समाज के चार घायल है जिसमें दो की स्तिथि काफी गंभीर है हम समाज के लोग चिरकुंडा थाना पहुंच प्रभारी से मिल दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग किया साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से शराब की बिक्री और बेवजह मजमा लगाने पर रोक लगाने का आग्रह किया थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे साथ ही रुंगटा ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे शराबबंदी पर भी जल्द रोक लगाने का आश्वाशन दिया..
इधर चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने कहा कि कल रात मामूली बात को लेकर मारपीट हुई जिसके बाद एक पक्ष के अभिषेक जिंदल,राहुल खरकिया ,गौरव खरकिया और संदीप अग्रवाल घायल हो गए ..पुलिस आरोपी की धड़ पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे उन्होंने बताया की चार को मारपीट के मामले में नामजद बनाया गया बाकी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वही उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है पहले भी अवैध शराब के बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध कारवाई पुलिस की ओर से किया गया है आगे भी अभियान जारी रहेगा और पूर्णतः पाबंदी लगाने के दिशा में पुलिस काम करेगी..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

