धनबाद(DHANBAD): बिराजपुर के कोनारटांड में दो दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसके समापन समारोह में आज धनबाद कांग्रेस कमिटी जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ,बिहार जनता मजदुर संघ महामंत्री रणविजय सिंह ,गोविन्दपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज हाडी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए । टुर्नामेंट में कुल 16 टिमो ने भाग लिया था ।फाइनल मैच जुरीपरी एफसी और एसटी बायस के बीच खेला गया जासमे ।प्लैंटी शुट आउट में जुलीपरी एफसी ने एक शुन्य से बिजय हासिल की ।वही मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बिहार खान जनता मजदुर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की युवाओ को सोसल मिडिया से दूरी बना कर खेल में ज्यादा ध्यान देना चाहिए खेल से शरीर के सारा साथ मानसिक विकास भी होता है ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

