देश सर्वाधिक लोडिंग में खिसका धनबाद रेल मंडल ,कमाई में अब भी आगे..जानिए पीएम मोदी का क्यों है इंतज़ार…

देश सर्वाधिक लोडिंग में खिसका धनबाद रेल मंडल ,कमाई में अब भी आगे..जानिए पीएम मोदी का क्यों है इंतज़ार…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेल मंडल, देश में सबसे ज़्यादा राजस्व कमाने वाला रेल डिवीज़न है. यह रेल डिवीजन माल ढूलाई और आय के क्षेत्र में सभी डिवीजनों से अव्वल रहा है.इस वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के दिसंबर माह में धनबाद डिवीजन माल ढूलाई में बिलासपुर डिवीजन से पॉइंट जीरो दो प्रतिशत पीछे रहकर दूसरे पायदान पर आया.धनबाद डिवीजन का माल ढूलाई 16.97 एमटी रहा जबकि बिलासपुर का 16.99 एमटी रहा. धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से मासिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की.हमारी कोशिश है कि हम फिर से माल ढूलाई में 1 नंबर की जगह को बरकरार रख सकें.उन्होंने बताया कि अप्रैल से दिसंबर तक लोडिंग में धनबाद डिवीजन 142.92 एमटी जबकि बिलासपुर का 139.02 एमटी रहा. उन्होंने आगे बताया आय के क्षेत्र में धनबाद डिवीजन ने दिसंबर माह में 2324.84 करोड़ की आय की.

वही बिलासपुर का 2107.22 करोड़ रहा.वही अप्रैल से दिसंबर तक का कुल आय धनबाद डिवीजन का 19957.31 करोड़ जबकि बिलासपुर का 17725.53 करोड़ रहा.

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि यात्री सुविधाओं को लेकर धनबाद बेहतर स्थिति में है. इस समय कुम्भ मेला को लेकर पुरे धनबाद डिवीजन से कुल 22 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रहीं हैं. वही भूली तेतुलमारी ट्रेक में ROB लगभग बनकर तैयार है और इसके विधिवत उद्घाटन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है सम्भवतः PM मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं. डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक की उच्च क्षमता के लिए धनबाद रेल डिवीजन रेल मिलिंग मशीन लेकर आ रही है.यह इंडियन रेलवे में सबसे पहले धनबाद रेल मंडल में प्रयोग हो रहा है..इससे यात्रियों को ट्रेन में झटका महसूस नहीं होगा…यात्री सहज रूप से ट्रेन में काम काज करने के साथ आराम महसूस करेंगे..और थकान नहीं होगा..

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *