देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नही कर उनका विरोध करने वालों के ऊपर पुलिस ने किया एफआईआर: देबतनु भट्टाचार्य…

देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नही कर उनका विरोध करने वालों के ऊपर पुलिस ने किया एफआईआर: देबतनु भट्टाचार्य…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के नॉर्थ थाना अंतर्गत सफी मोड़ इलाके से गुजर रही वकफ कानून के खिलाफ रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद का देश विरोधी नारा लगाने वाले वायरल विडिओ को लेकर शुरू हुआ राजनितिक घमासान ख़त्म होने का नाम नही ले रहा है, एक तरफ जहाँ रैली मे देश विरोधी नारा लगाने वालों के खिलाफ भाजपा ने आसनसोल साऊथ थाना मे लिखित शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है, तो वहीं दूसरी ओर रैली निकालने वाले तब्लीक वक्फ कमिटी ने भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी, केंद्रीय नेता अमित मालवीय, अर्जित राय, सोमू दलूई के ऊपर साऊथ थाने मे यह लिखित आरोप लगाए हैं की इनके द्वारा इनके सोसल अकाउंट के जरिये वायरल कर रैली मे देश विरोधी वाला लगाया जा रहा नारा एडिटिंग किया हुआ है, जो भाजपा के आईटी सेल का करामात है, साथ ही कमिटी ने यह भी कहा है की रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नही लगाया जा रहा था बल्कि संविधान जिंदाबाद का नारा लगाया जा रहा था, ऐसे मे पुलिस ने देश विरोधी नारा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नही कर उल्टा उनके खुलाफ आवाज उठाने वालों के ऊपर एफआईआर कर दी है, वहीं इस मामले मे भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा की शनिवार को झारखंड के धनबाद मे राँची की एटीएस की टीम और धनबाद पुलिस विभिन्न इलाकों मे छापेमारी कर करीब चार लोगों को गिरफ्तार की है, जिनका कनेक्शन आतंकी संगठन आईएसआईएस, अलकायदा इन इंडियन सबकोन्टीनेंट, हिज्ब उत तहरीर के साथ मिलकर सोसल मिडिया व अन्य माध्यमो के जरिए युवाओं को गुमराह कर धार्मिक कट्टरता फैलाकर राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, इस लिये उनको यह लग रहा है की कहीं ना कहीं उसी संगठनों के कुछ सदस्य आसनसोल मे भी सक्रिय हैं, जिनके इसारे पर रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद जैसा देश विरोधी नारा लगाने का काम कर अपनी संगठन की मौजूदगी दर्शा रहे हैं, कृषनेन्दु मुखर्जी ने यह भी दावा किया की अगर रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नही लगाकर संविधान जिंदाबाद का नारा लगाया गया है, तो वह उस विडिओ को प्रकाश करें, इसके अलावा उन्होने मामले की सिबिआई जाँच की मांग की है और दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है, साथ मे उन्होने यह भी चेतावनी दी है अगर दोषियों के ऊपर कार्रवाई नही हुई तो उनकी पार्टी सड़क पर उतर उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की देश विरोधी नारा लगाने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों के ऊपर किसी मैजिक मैन ने एफआईआर करवाया है, साथ मे उन्होने यह भी कहा है की वह भी देखते हैं मैजिक मैन देश विरोधी नारा लगाने वालों को कबतक बचाते हैं.

NEWSANP के लिए से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *