देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुँचे झरिया भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य के सरकार को लिया निशाने पर..कहा भाजपा का बटन इतनी जोर से दबाना है कि आवाज इटली तक पहुँचे,सरकार बनने पर भृष्टाचारियो को उल्टा लटका कर सीधा किया जायेगा…

देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुँचे झरिया भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य के सरकार को लिया निशाने पर..कहा भाजपा का बटन इतनी जोर से दबाना है कि आवाज इटली तक पहुँचे,सरकार बनने पर भृष्टाचारियो को उल्टा लटका कर सीधा किया जायेगा…

झरिया(JHARIA): झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जेयलगोरा स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए विशाल जनसभा को संबोधित किया। मौके पर भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ, जो विभिन्न परिधानों में पहुंचकर सभा को रंगीन बना रहे थे..

शाह ने अपने भाषण के दौरान राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बांग्लादेशी घुसपैठ और आदिवासियों की जमीन हड़पने की घटनाओं पर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार में बैठे लोग जनता के पैसे को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य के मंत्रियों और सांसदों के घरों में करोड़ों रुपए बरामद किए गए हैं, जो नोट गिनने की मशीनों से भी खत्म नहीं हो पा रहे थे। शाह ने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। गृह मंत्री ने झारखंड में बढ़ते बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि इन घुसपैठियों के कारण आदिवासियों की जमीनें हड़पी जा रही हैं, जो राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों का हनन है..

शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चिन्हित कर एक-एक कर बांग्लादेश भेजा जाएगा, जिससे झारखंड में शांति और सुरक्षा बनी रहे। इसके लिए भाजपा का बटन इतनी जोर से दबाना है कि आवाज इटली तक पहुँचे।सभा में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर भी अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के चलते मुसलमानों को आरक्षण देने की मांग कर रही है, जो संविधान के खिलाफ है। शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर मुस्लिम आरक्षण को लागू नहीं होने देगी और समानता के सिद्धांत को बनाए रखेगी।सभा के मंच से भाजपा उम्मीदवार रागिनी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा..

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता जय श्री राम के जय घोष के साथ अपना स्नेह और समर्थन भाजपा के पक्ष में मतदान कर आगामी 20 नवंबर को चुनाव के दिन इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकेंगी और हनुमान जी का गदा सीधे हेमंत सोरेन सरकार के सिर पर पड़ेगा जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। रागिनी सिंह ने झरिया की देवतुल्य जनता का आभार जताते हुए कहा कि सौगंध मुझे इस झरिया की मिट्टी की मै झरिया नहीं उजड़ने दूंगी और एक विकसित झरिया बनाए जाने को लेकर अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखूंगी..

उन्होंने झरिया की देवतुल्य जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से कहा कि हमारी एकजुटता से विपक्ष घबरा गया है और हतकंडे अपना हमे रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन हमारी एकता से उनकी हर चाल विफल हो रही है। हम सभी को एकजुट होकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत के लिए मेहनत करना है और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को और मजबूत बनाना है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *